- December 17, 2022
नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए मनोज तिवारी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश
इंटरनेट डेस्क। फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. मनोज तिवारी कुछ दिन पहले ही तीसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अब अपनी नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्वीट वीडियो शेयर किया है. वे पूरे जोर-शोर से ग्रैंड अंदाज में फूलों के साथ स्वागत करते हुए अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं. बेटी के घर में आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.
बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय माँ विंध्यवासिनी.. pic.twitter.com/N8KJuQuFqD
— Manoj Tiwari ?? (@ManojTiwariMP) December 17, 2022
जिन्हे आप इस VIDEO देख सकेंगे बता दे की मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने घर में बने मंदिर में भी अपनी नन्ही परी के साथ दर्शन किए. भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने बेटी को प्यार से बेड पर लेटाया. बेबी के वेलकम के लिए मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपने घर को भी काफी अच्छा डेकोरेट किया. उनका पूरा परिवार नन्ही परी के आने का जश्न मना रहा है. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी बेटी के वेलकम का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी. मनोज तिवारी के वीडियो पर लोग उनकी बेटी को ढेर सारा प्यार और उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आपकी बच्ची के लिए सुन्दर भविष्य की शुभकामनाएं. एक दूसरे यूजर ने लिखा- Waah बहुत बधाई भइया congratulations बेटियां सबसे प्यारी.
वीडियो में फैंस को मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर की झलक भी देखने को मिली है. उनके बेडरूम से लेकर घर के मंदिर तक, हर चीज काफी सादगी और खूबसूरती से बनाई गई है. मनोज तिवारी के घर की झलक देखकर फैंस सुपर हैप्पी हो गए हैं.
237 total views, 2 views today