• January 31, 2022

यूपी के रण में आज PM मोदी की हुंकार, 30 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे पीएम

यूपी के रण में आज PM मोदी की हुंकार, 30 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे पीएम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान अब बेहद तेज कर दिया है। कोरोना की वजह से बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक के बीच BJP ने वर्चुअल रैली के जरिए एक साथ लाखों मतदाताओं तक पहुंचने का इंतजाम किया है। सोमवार को दोपहर 1:30 बजे पीएम मोदी (PM Modi) पश्चिमी यूपी की 21 सीटों के मतदाताओं से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। अधिकतम 500 लोगों की रैली की काट निकालते हुए BJP ने जो हाईटेक इंतजाम किया है उससे पीएम मोदी (PM Modi) दिल्ली में रहकर ही 30 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे।

बता दे की पार्टी ने इसके लिए दिल्ली से लखनऊ तक हाईटेक व्यवस्था की है। पीएम मोदी (PM Modi) पश्चिमी यूपी की 5 जिलों की 21 सीटों को ध्यान में रखकर यह प्रचार करेंगे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और गौतमबुद्ध नगर के वोटर्स को पीएम मोदी (PM Modi) संबोधित करेंगे। इन 5 जिलों के 98 मंडल में रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा। हर जगह 500 लोगों के बैठने का इंतजाम है। 98 जगहों पर करीब 50 हजार लोग बैठकर पीएम मोदी (PM Modi) को सुनेंगे और LED पर उन्हें देखेंगे।

30 लाख कार्यकर्ता जुड़ेंगे

BJP ने इस रैली का लिंक 30 लाख कार्यकर्ताओं को भेजा है। स्मार्टफोन वाले ये कार्यकर्ता पीएम मोदी (PM Modi) की रैली अपने फोन पर देखेंगे और दूसरों को भी दिखाएंगे। 21 सीटों पर LED वैन के जरिए भी रैली का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Spread the love