Skin Care Tips: चेहरे पर जमा गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने के लिए पुदीने फेस मास्क का करें इस्तेमाल !

Skin Care Tips: चेहरे पर जमा गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने के लिए पुदीने फेस मास्क का करें इस्तेमाल !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि पुदीना एक ऐसा पौधा है जो ताजगी से भरपूर होता है। इसलिए पुदीने से तैयार की जाने वाली चीजे आपको रिफ्रेश फील करवाती है। देखा जाता है कि आमतौर पर लोग पुदीने से चटनी बना कर खाना पसंद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीने का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से आपको बताने वाले हैं पुदीना फेस मास्क के बारे में। पुदीना गर्मियों में स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है। पुदीने का फेस मास्क बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दही का इस्तेमाल किया जाता है मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले कील मुंहासे और दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। जिससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होती है। अगर आप नियमित रूप से रोजाना रात को सोने से पहले इस फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपके चेहरे पर जमा धूल मिट्टी और गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। आइए जानते है पुदीने से बने फेस मास्क के बारे में –

* पुदीना फेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. पुदीने की पत्तियां
2. मुल्तानी मिट्टी
3. दही

* पुदीना फेस मास्क बनाने का तरीका :

1. चेहरे की त्वचा पर जमा धूल मिट्टी और गंदगी को आसानी से साफ करने के लिए पुदीना फेस मास्क बहुत ही कारगर माना जाता है इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पुदीने की पत्तियां लें।
2. इसके बाद इनको अच्छे से धोकर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
3. अब आप एक बाउल में पुदीने की पत्तियों का पेस्ट डालें।
4. इसके बाद आप इसमें दही और मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
5. इस तरह से आपका पुदीना फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

* इस तरह करें पुदीना फेस मास्क का इस्तेमाल :

1. पुदीना फेस मास्क को इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से फेस वॉश कर लें।
2. इसके बाद आप तैयार मास्क को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
3. अब आप इसको चेहरे पर करीब आधे घंटे तक लगाकर सुखाएं।
4. इसके बाद आप चेहरे को साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।
5. इसके इस्तेमाल से आपका फेस पूरी तरह से क्लीन हा जाएगा।
6. इसके साथ ही इस फेस मास्क से आपके चेहरे के काले दाग-धब्बे भी रिमूव हो जाएंगे।

 110 total views,  2 views today

Spread the love