Skin Care Tips: मेकअप के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले दानों की समस्या से राहत के लिए अपनाएं ये नुस्खा !

Skin Care Tips: मेकअप के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले दानों की समस्या से राहत के लिए अपनाएं ये नुस्खा !

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही स्किन केयर में किया जाता आ रहा है इसके इस्तेमाल से त्वचा को चिकना और चमकदार बनाए रखने में मदद मिलती है इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से त्वचा पर जमा डेड स्किन को साफ करने में भी मदद मिलती है जिससे आपकी त्वचा की रंगत में भी सुधार आने लगता है। इसीलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं मुल्तानी मिट्टी से बना फेस मास्क के बारे में। अगर आप मुल्तानी मिट्टी में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके चेहरे पर होने वाले पिंपल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क के बारे में विस्तार से –

* मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. मुल्तानी मिट्टी – 2 से 4 चम्मच
2. विटामिन-ई कैप्सूल – 1

* मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क बनाने का तरीका :

1. त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी से बना फेस मास्क बहुत फायदेमंद होता है और इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी ले।
2. इसके बाद आप इसमें करीब 2 से 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें।
3. अब आप इसके बाद इसमें एक विटामिन-ई कैप्सूल को पंचर करके डालें।
4. इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
5. इस तरह से आपका पिंपल्स से राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

* मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क को इस्तेमाल करने का तरीका :

1. मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को धोकर अच्छी साफ कर लें।
2. इसके बाद आप पूरे चेहरे पर फेस मास्क को अच्छी तरह से लगा लें।
3. अब आप इसके बाद इसको चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
4. इसके बाद आप साफ पानी की मदद से चेहरे को धोकर साफ कर लें।
5. बेहतर परिणाम पाने के लिए इस फेस मास्क को हफ्ते में करीब 2 बार आजमाएं।
6. इस फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाली पिंपल्स की समस्या धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
इससे आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

 236 total views,  2 views today

Spread the love