- May 25, 2023
Travel Tips: भारत का ये शहर भी है दुनिया के बेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट की लिस्ट में शामिल !

आपको बता दें कि लंदन के एक मीडिया आउटलेट टाइमआउट ने हाल ही में एक सर्वे किया है। इस सर्वे के दौरान दुनिया के बेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सूची जारी की गई है। मीडिया आउटलेट नेम बेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाले 19 शहरों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में भारत के मुंबई शहर का नाम भी शामिल किया गया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
* हाल ही में जारी हुई बेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाली 19 शहरों की लिस्ट में भले ही मुंबई शहर का नाम आखिर में शामिल हुआ हो लेकिन इस शहर में बेस्ट मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए फेमस दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है।
* मीडिया आउटलेट के द्वारा जारी की गई इस 19 शहरों की लिस्ट में बर्लिन, प्राग, टोक्यो, कोपेनहेगन, स्टॉकहोम, सिंगापुर, ताइपेई, शंघाई, एम्स्टर्डम, लंदन, मैड्रिड, एडिनबर्ग, पेरिस, न्यूयॉर्क, मॉन्ट्रियल, शिकागो, बीजिंग और मुंबई जैसे शहरों के नाम शामिल किए गए हैं।
* आपको बता दें कि मीडिया आउटलेट के सर्वे में लगभग 50 शहरों के 20 हजार लोगों से ट्रांसपोर्ट सिस्टम को लेकर बातचीत की गई थी। इस दौरान नंबर वन पर जर्मनी का बर्लिन रहा। सर्वे के अनुसार बताया जाता है कि बर्लिन में प्रोटेक्टिव और कंफर्टेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क है।
* इसके अलावा सर्वे के अनुसार मुंबई के लिए बताया गया कि यहां पर लोकल ट्रेन, बस, मेट्रो , टैक्सी और रिक्शा आदि के माध्यम से शहर में सफर करना बहुत ही आसान काम है। मुंबई में किए गए सर्वे में 81 फीसदी स्थानीय लोगों ने यहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की काफी तारीफ की।
34 total views, 4 views today