Travel Tips: आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप का कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों को करें लिस्ट में शामिल !

Travel Tips: आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप का कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों को करें लिस्ट में शामिल !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हमारा भारत देश ऐसे धरती है जहां पर सर्दी और गर्मी तथा बसंत या अन्य किसी दूसरे मौसम का आना और जाना लगा रहता है। प्राकृतिक सुंदरता के मामले में भी हमारा भारत देश दुनिया के बेहतरीन देशों की लिस्ट में शामिल किया जाता है यहां पर नदियों के पास हरियाली और बर्फ की चादर से ढके हुए पहाड़ के साथ-साथ कई खूबसूरत नजारे मौजूद है। यहां पर देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने के लिए आते हैं फिलहाल बसंत और गर्मी दोनों ही मौसम की शुरुआत हो चुकी है इस मौसम में चेरी ब्लॉसम का नजारा भी देखने लायक होता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती कपल्स के लिए बहुत ही खास है क्योंकि यहां पर जाकर हर कपल्स को रोमांटिक फीलिंग आने लगती है। हमारे भारत देश में ऐसे कई जगह मौजूद है जहां पर पेड़ों पर आने वाले हैं फूलों के चेरी ब्लॉसम के सुंदर नजारे देखने को मिल सकते हैं अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप का प्लान करना चाहते हैं तो आप इन जगहों को अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से –

* शिमला, हिमाचल प्रदेश :

भारतीय लोगों का ऑल टाइम फेवरेट हिल स्टेशन माना जाता है शिमला। आप जरा सोचिए वादियों से घिरे हुए शिमला में चेरी ब्लॉसम का नजारा कितना खूबसूरत नजर आता होगा। हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन में मार्च से अप्रैल के बीच घूमने का अपना अलग ही मजा होता है आप यहां पर जाकर चेरी ब्लॉसम के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए कुमारसन और मशोबरा जैसी जगहों पर जा सकते है।

* बेंगलुरु, कर्नाटक :

आपको बता दें कि दक्षिण भारत का राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में भी आप चेरी ब्लॉसम के खूबसूरत नजारों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं यहां पेड़ों पर नजर आने वाले गुलाबी और सफेद फूल बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं यहां पर जाकर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तस्वीरें ले सकते हैं। बेंगलुरु में आप कुबन पार्क, सिल्क बोर्ड के साथ साथ अन्य जगहों पर भी जा सकते है।

* नागालैंड :

भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला नागालैंड पूर्वोत्तर भारत की सबसे आकर्षक धरती मानी जाती है। नागालैंड के कई हिस्सों में चेरी ब्लॉसम के पेड़ मौजूद है। यहां पर जाकर आप आसपास पहाड़ और नीले आसमान तथा चेरी ब्लॉसम के फूल के खूबसूरत नजारों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं यहां पर जाकर आपको ऐसा फील होता है जैसे कोई स्वर्ग हो।

* मुंबई :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में भी चेरी ब्लॉसम के फूल देखने का मौका मिल सकता है। यहां पर घाटकोपर और विख्रोली के बीच ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर एक स्पॉट है जहां चेरी ब्लॉसम के पेड़ देखे जा सकते हैं। बताया जाता है कि यहां से गुजरने वाले यात्री इस जगह पर रुक कर अपनी सेल्फी या तस्वीरें जरूर लेते हैं। क्योंकि जहां की प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करती है।

 129 total views,  2 views today

Spread the love