Travel Tips: हनीमून ट्रिप पर जाने का कर रहे हैं प्लान तो ये जगह है आपके लिए बेस्ट, जा चुकी है कई एक्ट्रेस !

Travel Tips: हनीमून ट्रिप पर जाने का कर रहे हैं प्लान तो ये जगह है आपके लिए बेस्ट, जा चुकी है कई एक्ट्रेस !

आजकल देखा जाता है कि शादी होने के बाद हनीमून ट्रिप पर जाने का ट्रेंड केवल बॉलीवुड सितारों में ही नहीं बल्कि साधारण लोगों में भी देखने को मिलता है। आज के समय में सभी लोग शादी के बंधन में बनने के बाद अपने पार्टनर के साथ हनीमून ट्रिप का प्लान करते हैं लेकिन कुछ लोग हनीमून ट्रिप के लिए जगह को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं ऐसे में अगर आप भी हनीमून ट्रिप के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कुछ बेस्ट जगहों के बारे में जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ जाकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं और इन जगहों पर कई बॉलीवुड सितारे भी हनीमून के लिए जा चुके हैं आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में जो हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट विकल्प मानी जाती है। आइए जानते है –

* गस्ताद, स्विट्जरलैंड :

आप अपने हनीमून ट्रिप के लिए स्विट्जरलैंड में स्थित गस्ताद जाने का प्लान कर सकते है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान हनीमून के लिए इसी जगह पर पहुंचे थे। दोनों सितारे इसके बाद भी अक्सर यहां आते रहते हैं। यहां पर पार्क गस्ताद, अल्टीमा गस्ताद जैसे कई लोकेशन काफी फेमस है। यहां पर जाकर आप अपनी हनीमून ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

* भूटान :

आपको बता दें कि आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून ट्रिप के लिए भूटान के ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने हनीमून के लिए फिनलैंड पहुंचे थे। लेकिन दोनों सितारे भूटान में छुट्टियां बिताते हुए नजर आए थे। विराट अनुष्का सेलेब्स में से एक माने जाते हैं जो आए दिन ट्रिप एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। भूटान के ट्रिप के दौरान आप हाइकिंग, ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग जैसे ऐडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

* गुलमर्ग, कश्मीर :

भारत के स्वर्ग के नाम से फेमस कश्मीर में घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनी रॉय अपने हनीमून के लिए कश्मीर के गुलमर्ग पहुंची थी कश्मीर की इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है अगर आप यहां पर जाते हैं तो यहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

* न्यू यॉर्क, यूएसए :

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विकी कौशल अपने हनीमून के लिए न्यू यॉर्क पहुंचे थे। और उस दौरान दोनों ही सितारों ने अपनी अपनी तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वो रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आ रहे थे। आप भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून मनाने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।

 179 total views,  2 views today

Spread the love