Travel Tips: पेरिस घूमने के ट्रिप का प्लान बनाते समय भारतीय नागरिक इन सेफ्टी टिप्स का जरूर रखें ध्यान !

Travel Tips: पेरिस घूमने के ट्रिप का प्लान बनाते समय भारतीय नागरिक इन सेफ्टी टिप्स का जरूर रखें ध्यान !

पेरिस एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जहां पर हर भारतीय नागरिक घूमना चाहता है। सिटी ऑफ लव के नाम से प्रसिद्ध फ्रांस का पेरिस शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दुनिया भर से लोग यहां पर इस शहर की खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। इस शहर में आपको रोमांटिक माहौल के साथ-साथ और भी कई देखने की चीजें मिलने वाली है। लेकिन इस शहर में घूमते समय आपको इस शहर की खूबसूरती के साथ-साथ अपनी सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी पेरिस शहर की ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आप इन टिप्स को कभी भी ना भूलें। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में –

* पेरिस की रेप करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि उनके पास यात्रा करते समय उनके सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए क्योंकि भारतीय नागरिकों को फ्रांस में प्रवेश करने के लिए वेद पासपोर्ट और वैध वीजा की आवश्यकता होती है इसलिए अपने जरूरी कागजात अपने साथ रखें।

* भारतीय नागरिकों को फ्रांस पहुंचने पर अपने आसपास के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए और वहां पर पर्यटकों को ज्यादा केश और ज्यादा महंगी चीजों को लेकर जाने से बचना चाहिए और वहां के ट्रिप के दौरान उन जगहों पर जाने से बचे जिस जगह के बारे में आप नहीं जानते हो। क्योंकि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

* पेरिस की ट्रिप के दौरान भारतीय नागरिकों को स्थानीय कानूनों के बारे में भी जानकारी जरूर होनी चाहिए। इस बात को जरूर ध्यान रखें कि फ्रांस में शराब पीने की उम्र 18 वर्ष है और सार्वजनिक तौर पर नशा करना कानूनी अपराध है। इस बात का खास ध्यान रखें।

* भारतीय नागरिकों को पेरिस में आतंकवादी हमलों से पैदा हुए संभावित जो के बारे में भी जागरूक होना चाहिए हालांकि पेरिस में आतंकवादी हमले का खतरा बहुत कम रहता है लेकिन फिर भी आपको अपनी तरफ से पूरी सावधानी रखनी चाहिए।

 158 total views,  2 views today

Spread the love