• January 27, 2022

UP Election 2022: गृह मंत्री के साथ CM का प्रस्तावित दौरा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे अमित शाह

UP Election 2022: गृह मंत्री के साथ CM का प्रस्तावित दौरा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मथुरा जनपद में मतदान है। चुनाव प्रचार जारी है। BJP ने घर घर जाकर जनसंपर्क करने का अभियान चलाया है। चुनाव में धार देने के लिए गुरुवार को ब्रज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

अमित शाह (Amit Shah) 27 जनवरी को वृंदावन और मथुरा का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार आपको बता दे की केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इसके बाद संभवत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के आसपास बाजार में BJP प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे।

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मथुरा के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अमित शाह (Amit Shah) के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी वृंदावन पहुंच सकते हैं।

Spread the love