Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम !

वास्तु शास्त्र के अनुसार महालक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है। कहा जाता है कि अगर मां लक्ष्मी किसी पर मेहरबान हो जाती है तो वह व्यक्ति धन और अन्य तथा सुख समृद्धि से कभी भी वंचित नहीं रहता है इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उसके ऊपर बनी रहे। इसके लिए वह कई तरह के कारी भी करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी के आगमन का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्य से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से उपाय बताए गए हैं। आइए जानते है विस्तार से –

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह जल्दी उठकर घर को साफ सुथरा कर ले। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी साफ-सुथरी जगहों पर ही अपना वास करती है इसलिए हमेशा अपने घर और कार्यस्थल को पूरी तरह से साफ रखें। शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि शुक्रवार के दिन तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

* फास्ट शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप नियमित रूप से रोजाना सुबह स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर थोड़ा सा सिंदूर और फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्पित जरूर करें ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके सभी लोग हमेशा के लिए दूर रहते हैं।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है इसीलिए नियमित रूप से तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए। क्योंकि इस पौधे में जल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु का मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप भी करना चाहिए।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए क्योंकि शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि दीपक में सभी देवी देवताओं का वास होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको हर विपदा से छुटकारा मिलने लगता है इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपके ऊपर बना रहता है जिससे आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। नियमित रूप से रोजाना घर में दीपक जलाने से घर के वास्तु दोष भी दूर होने लगते हैं।

 318 total views,  2 views today

Spread the love