• January 5, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुत्ता पालने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिलते हैं कहीं फायदे !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुत्ता पालने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिलते हैं कहीं फायदे !

वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में बहुत तत्व होता है क्योंकि वास्तु शास्त्रों में हमारे जीवन में आने वाली हर समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के समाधान और उपाय बताए गए हैं। आपने देखा होगा कि वर्तमान समय में अधिकतर लोगों को पक्षी और जानवर पालने का शौक है जिसमें से ज्यादातर लोगों को कुत्ता पालने का शौक होता है क्योंकि कुत्ता पालने से हमारे घर की सुरक्षा भी होती है और वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर के नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुत्ता पालना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं घर में कुत्ता पालना शुभ माना जाता है। आइए जानते है –

* नकारात्मक ऊर्जा होती है खत्म :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुत्ता पालने से हमारे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है क्योंकि वास्तु और हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुत्ते को भगवान भैरव का दूत माना जाता है। जिन घरों में कुत्ते पाले जाते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है और वास्तु शास्त्र के अनुसार काले कुत्ते को खाना खिलाना बहुत शुभ माना जाता है।

* संतान सुख की होती है प्राप्ति :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में काला और सफेद कुत्ता पालने से संतान सुख की प्राप्ति होती है इसके अलावा संतान के स्वास्थ्य में भी सुधार बना रहता है और घर में कुत्ता पालने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

* कुत्ता पालने से कई बीमारियों से मिलती है राहत :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में काले रंग का कुत्ता पालने से आपके रुके हुए पैसे वापस मिलने लगते हैं और इसके अलावा घर में काला कुत्ता होने से आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलती है और साथ ही आपके घर के सदस्यों की कई शारीरिक बीमारियां भी दूर होती है।

* शनिदेव की बनी रहती है कृपा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुत्ता पालने से और उसे रोज खाना खिलाने से हमारे ऊपर भगवान शनिदेव की कृपा बनी रहती है और घर में कुत्ता पालने से हमारे घर की सुरक्षा भी रहती है।

 219 total views,  2 views today

Spread the love