• February 18, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े को जरूर करनी चाहिए ये वास्तु उपाय, बना रहेगा प्यार-प्रेम !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े को जरूर करनी चाहिए ये वास्तु उपाय, बना रहेगा प्यार-प्रेम !

शादियों का सीजन चल रहा है और इस समय देश में लाखों लोगों की शादियां हो रही है। शादी होने के बाद हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका शादीशुदा जीवन अच्छा और खुशियों से भरा हुआ हो। लेकिन इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि एक नवविवाहित जोड़े के लिए शुरुआती समय में आपस में सामंजस्य बिठाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में होने वाले बदलाव की वजह से भी लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। उसी प्रकार शादी होने के बाद लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े को अपने जीवन की शुरुआत वास्तुशास्त्र के नियमों को ध्यान में रखते हुए करनी चाहिए इससे उन दोनों के बीच प्यार और प्रेम हमेशा बना रहता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातों के बारे में जिनका नवविवाहित जोड़े को जरूर जान रखना चाहिए। आइए जानते है –

* वास्तु शास्त्रों में दिशा को बहुत ही महत्व दिया गया है तो की सही और गलत दिशा में रखी हुई चीजों का प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है वास्तु शास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े को अपने बेड को पूर्व पश्चिम दिशा में रखना चाहिए (सिर पूर्व दिशा में और पैर पश्चिम दिशा में) में रखने चाहिए।

* आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों को सजाने के लिए कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं इसलिए आपको अपने घरों में हमेशा ऐसे पेड़ पौधों को लगाना चाहिए जो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाने के लिए शुभ माने जाते हो वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नवविवाहित जोड़े को कमरे में बैंबू का पौधा लगाना चाहिए। क्योंकि इस पौधे को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को बेडरूम में रखने से पति पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार वैवाहिक जीवन पर रंगों का भी बहुत प्रभाव पड़ता है वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि नवविवाहित जोड़े को अपने बेडरूम में हमेशा रेड, पिंक ,येलो, ऑरेंज जैसे ब्राइट कलर करवाने चाहिए। इससे उनके वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है और बेडरूम में काले या ब्राउन कलर जैसे रंगों का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम और घर दोनों में ही दैनिक होने का बहुत महत्व माना जाता है इसलिए इस कोने में हमेशा गुलाबी या फिर सफेद रंग के फूल जरूर लगाने चाहिए ऐसा करने से विवाहित जोड़े के जीवन में सुख बना रहता है। और पति पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।

 213 total views,  2 views today

Spread the love