Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी ये डेली रूटीन की आदतें आपको कर सकती है बर्बाद, आज ही करे सुधार !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी ये डेली रूटीन की आदतें आपको कर सकती है बर्बाद, आज ही करे सुधार !

वास्तु शास्त्र में मानव जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। जिनको अपनाकर आप अपने जीवन की हर समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। यदि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन ना किया जाए तो आपके जीवन में दरिद्रता आने लगती है। कई बार लोग वास्तु शास्त्र में बताया गए नियमों और उपाय को करने में लापरवाही और आलस कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें इसका नुकसान भी भुगतना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के घरों में मां लक्ष्मी कभी भी बात नहीं करती है और इन लोगों के घरों में हमेशा दरिद्रता और बीमारियों का बसेरा बना रहता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं डेली रूटीन की उन आदतों के बारे में जो आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। आइए जानते है –

* रात के समय ना लगाए झाड़ू :

वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि कभी भी रात के समय घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए क्योंकि कई लोगों को देखा जाता है कि वह लोग रात में झाड़ू लगाते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे सही नहीं माना जाता है वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए जो लोग रात को झाड़ू लगाते हैं उन लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और ऐसे लोगों के घरों में वास्तु देवता भी रुष्ट हो जाते हैं जिनकी वजह से उनको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

* रात में कपड़े धोने की आदत :

आपने देखा होगा कि कुछ लोग दिन में समय नहीं मिलने की वजह से रात को कपड़े धोने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र में रात को कपड़े धोने को अशुभ बताया गया है ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मकता आने लगती है क्योंकि रात के समय नकारात्मक शक्तियां ज्यादा प्रभावशाली हो जाती है रात के समय कपड़े धोने से आपके उधर में बीमारियां भी आने लगती है।

* बेड पर खाना खाने की आदत :

वर्तमान समय में देखा जाता है कि कुछ लोगों तो बेड पर खाना खाने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तव शास्त्रों में बेड पर खाना खाने को शुभ नहीं माना जाता है और इसके लिए मना भी किया गया है क्योंकि ऐसा करने से आपके घर में कई तरह के वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं जिसकी वजह से नकारात्मकता आने लगती है और इसकी वजह से आपके घर की सुख और शांति भी प्रभावित होती है और आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

* शाम के समय ना दे किसी को उधार :

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी किसी को भी शाम के समय उधार नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने की वजह से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है जिसकी वजह से सुख समृद्धि का अभाव होने लगता है आपकी इस आदत की वजह से आपको हानि के योग भी बने रहते हैं।

 215 total views,  2 views today

Spread the love