Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे में बांधे ये चीज, दूर होगी सभी आर्थिक समस्याएं !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे में बांधे ये चीज, दूर होगी सभी आर्थिक समस्याएं !

वास्तु शास्त्र का मानव जीवन में बहुत ही महत्व होता है। क्योंकि वास्तु शास्त्रों में मानव जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ पौधा बताया गया है और यह पौधा दिखने में जितना खूबसूरत होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है इस पौधे का इस्तेमाल लोग अक्सर अपने घरों की सजावट के लिए करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे में काफी चमत्कारी गुण पाए जाते हैं यह पौधा हमारे घर में सौभाग्य लेकर आता है और घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करता है जिससे हमारे घर में सुख समृद्धि और बरकत आने लगती है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं इनको करने से मनी प्लांट के पौधे का प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है और हमें शुभ परिणाम मिलते हैं आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

* लाल रिबन :

वास्तु शास्त्रों के अनुसार अगर आप अपने घर में लगे हुए मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का रिबन या रेशमी धागा बांध देते हैं तो ऐसा करने से आपको अपने करियर में तेजी से तरक्की मिलने लगती है और धन लाभ होने की संभावना भी बढ़ जाती है। मनी प्लांट के पौधे से जुड़े इस उपाय को करने से आपको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलने लगती हैं।

* दिशा का रखें खास ध्यान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे के शिव परिणाम पाने के लिए इसको सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है सही दिशा में लगाने से इसका फल तेजी से मिलने लगता है। मनी प्लांट के पौधे को हमेशा मिट्टी के गमले या हरे रंग के कांच की बोतल में लगाना शुभ होता है ऐसा करने से आपके लिए सफलता के दरवाजे खुलने लगते है।

* दूध :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि मनी प्लांट का पौधा अगर बढ़ रहा है तो इसे किसी भी चीज से सहारा देकर हमेशा ऊपर की तरफ उठाये। मनी प्लांट की बेल ऊपर की तरफ जाने से आपको तरक्की मिलती है। भूलकर भी मनी प्लांट की बेल को जमीन पर नहीं खेलने देना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में कच्चा दूध मिला हुआ पानी डालने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होती है।

 167 total views,  2 views today

Spread the love