Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिदेव की कृपा पाने के लिए घर की इस दिशा में लगाए शमी का पौधा !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिदेव की कृपा पाने के लिए घर की इस दिशा में लगाए शमी का पौधा !

वास्तु शास्त्र का मानव जीवन में बहुत ही महत्व होता है क्योंकि वास्तु शास्त्रों में मानव जीवन में आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र और हमारे हिंदू धर्म में ऐसे कई पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है। जो पूजनीय होते हैं। इन पेड़ पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है और इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मकता आने लगते हैं और देवी-देवताओं की कृपा भी होने लगती है। शुभ माने जाने वाले पौधों में एक पौधा शमी का भी होता है आपको बता दें कि हमारे हिंदू धर्म में शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से बताया गया है शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से आपके घर पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है और घर में धन-संपत्ति बढ़ती है। और इसके साथ ही भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं घर में शमी का पौधा लगाने से मिलने वाले फायदों के बारे में –

* घर में शमी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान :

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को सप्ताह के किसी भी दिन लगाया जा सकता है लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि शनिवार के दिन घर में शमी का पौधा लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को लगाते समय दिशा का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर के पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाना है ज्यादा शुभ माना जाता है इस दिशा में इस पौधे को लगाने से सुख समृद्धि आती है इसके अलावा दक्षिण दिशा में भी इस पौधे को लगाया जा सकता है। इसके अलावा इस पौधे घर की छत पर लगाना भी शुभ माना गया है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे के आसपास कभी भी कचरा या गंदगी ना रहने दे ऐसा करने से आपको शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है और आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4. घर में शमी का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसका रखरखाव पूरी सावधानी से करें वरना शनिदेव नाराज हो सकते हैं। घर में शमी का पौधा है तो हर शनिवार को इसकी पूजा जरूर करनी चाहिए और साथ ही दीपक भी जलाना चाहिए ऐसा करने से आपके घर मे तरक्की और खुशियां आने लगती है।

 165 total views,  2 views today

Spread the love