Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग का इस तरह इस्तेमाल करने से आपकी सभी समस्याएं होंगी दूर !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग का इस तरह इस्तेमाल करने से आपकी सभी समस्याएं होंगी दूर !

वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग हमारे जीवन में बहुत प्रभाव डालते हैं आपको बता दें कि हमारे जीवन में रंग सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव डालते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया अगर रंगों का चुनाव सोच विचार से करते हैं तो इससे हमारा दुर्भाग्य सौभाग्य में भी बदल सकता है। बताया गया है कि रंगों में लाल रंग बहुत ही शुभ माना जाता है और साथ ही हिंदू धर्म में लाल रंग को विशेष महत्व दिया गया है क्या कि शादी विवाह से लेकर सभी शुभ कार्यों में लाल रंग का ही प्रयोग किया जाता है और लाल रंग को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने जीवन में लाल रंग का प्रयोग किस तरह से करना चाहिए ताकि सभी समस्याओं से आप को राहत मिल सके। आइए जानते है –

* घर में धन समृद्धि बनाए रखने के :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि अगर आपके पास पैसा टिकता नहीं है या हमेशा धन की कमी बनी रहती हैं तो आपको इसके लिए शुक्रवार के दिन तिजोरी में या पैसे रखने के स्थान पर लाल कपड़ा बिछाकर ही पैसा रखना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

* व्यापार में तरक्की और वृद्धि के लिए :

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापार में तरक्की और वृद्धि पाने के लिए आप अपने ऑफिस या दुकान में लाल रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं कि लाल रंग प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसके साथ ही आप अपने ऑफिस या दुकान के दक्षिण दिशा में लाल रंग की तस्वीर लगा सकते हैं ऐसा करने से आपके ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपके व्यापार में तरक्की होने लगती है।

* धन संपन्नता के लिए :

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे तो इसके लिए आप वास्तु शास्त्र के अनुसार एक नारियल लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें और इसके साथ ही इस पर लाल रंग की मोली भी लपेट दे। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और हमेशा समृद्धि बनी रहेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या ऑफिस लाल रंग की चीजों को हमेशा दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या कार्यस्थल पर रखी हुई अलमारी जिसमें तिजोरी हो उसको हमेशा दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए इसी दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

* प्रेम या वैवाहिक जीवन के लिए :

वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग को प्रेम का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए आप अपने बेडरूम के दक्षिण पश्चिम कोने में लाल और गुलाबी रंग के ताजे फूल रख सकते हैं ऐसा करने से आपके पति पत्नी के रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आपका रिश्ता मजबूत बना रहता है।

 153 total views,  2 views today

Spread the love