• September 30, 2022

Women’s Asia Cup 2022: 1 अक्टूबर से होगा आगाज, यहां जाने भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Women’s Asia Cup 2022: 1 अक्टूबर से होगा आगाज, यहां जाने भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

स्पोर्ट्स डेस्क। वुमेंस एशिया कप 2022 (Women’s Asia Cup 2022) का आगाज 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज मेजबान बांग्लादेश थाइलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलकर करेगी। वहीं हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाइलैंड के अलावा पाकिस्तान, मलेशिया और यूएई की टीमें हिस्सा ले रही है। एशिया कप 2022 राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा जिसका मतलब यह है कि सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ कम से कम एक मुकाबला खेलना होगा। बता दे की प्वाइंट्स टेबल की टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। 13 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, वहीं 15 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल जाएगा।

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का शेड्यूल और टाइमिंग

1 अक्टूबर – भारत बनाम श्रीलंका, दोपहर 1 बजे
3 अक्टूबर – भारत बनाम मलेशिया, दोपहर 1 बजे
4 अक्टूबर – भारत बनाम यूएई, दोपहर 1 बजे
7 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1 बजे
8 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1 बजे
10 अक्टूबर – भारत बनाम थाईलैंड, दोपहर 1 बजे

वुमेंस एशिया कप 2022 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

महिला एशिया कप 2022 के सभी मैचों का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं। वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर इन मैचों को देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन कर सकते हैं।

 355 total views,  2 views today

Spread the love