• December 15, 2021

शादी पूरी होने के बाद दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

शादी पूरी होने के बाद दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

नई दिल्ली। किसी भी रिश्ते की बुनियाद अगर झूठ से रखी जाए तो तो वो रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकता। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है जहा विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थी जयमाला, से लेकर मांग भरने की रस्म भी पुरी हो चुकी थी अचानक ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिससे दोनों पक्षो में हंगामा हो गया और विवाद इतना बढ़ गया की मामला पुलिस तक पहुंच गया.

 

मामला उत्तरप्रदेश अलीगढ़ के थाना छेत्र छर्रा के गांव सिरौली का है जहा शादी बारात का बड़ी धूम धाम से स्वागत किया गया। और शादी की सभी रस्मे जयमाला , फेरे, मांग भरने की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। किन्तु कन्यादान की रस्म में अचानक से दुल्हन से शादी से इंकार कर दिया और दुल्हन ने वरपक्ष पर धोखे का आरोप भी लगाया।

आपको बता दे की कन्यादान की रस्म को दौरान दुल्हन को दूल्हे की तीन अंगुलिया कटी होने की बात पता चली दुल्हन का आरोप है की वरपक्ष ने दुल्हे की तीन अंगुलिया कटी होने की बात हमसे छिपायी है . वही वरपक्ष का वधुपक्ष पर आरोप ही की उन्होंने बिचोलियो अपहरण कर लिया है , बंदी बना लिया है पुलिस क्वे अनुसार दूल्हा पक्ष का कहना है कि कटी उंगलियों की जानकारी दी गई थी. उसके बाद ही शादी तय हुई. यही वजह है कि शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया, लेकिन विदाई से इनकार कर दिया गया. .. वहीं, दुल्हन विदाई की रस्म के लिए तैयार नहीं है. बताया जा रहा है की फिलहाल दोनों पक्षों में विवाद छिड़ा हुआ है। सुलह नही हो पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 688 total views,  2 views today

Spread the love