• October 31, 2022

चीन की आईफोन सिटी में कोरोना बेकाबू; लॉकडाउन में भोजन तक की किल्लत

चीन की आईफोन सिटी में कोरोना बेकाबू; लॉकडाउन में भोजन तक की किल्लत

इंटरनेट डेस्क। चीन के झेंगझोऊ शहर में कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। इंफेक्शन की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन की ओर से यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश के सबसे बड़े आईफोन फैक्ट्री के तौर पर मशहूर झेंगझोऊ में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि शहर में काम करने वाले प्रवासी मजदूर यहां से भाग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बता दे की कामगारों ने भागने के लिए एप्पल की सबसे बड़ी असेंबली साइट को तोड़ दिया है। ये लोग झेंगझोऊ के फॉक्सकॉन में लगे जीरो कोविड लॉकडाउन से बचकर भाग रहे हैं। यहां से चुपके से बाहर निकलने के बाद कई लोग तो 100 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित अपने घर को पैदल ही जा रहे हैं। ये लोग कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर बनाए गए ऐप से भी बचकर निकल रहे हैं।

बता दे की चीनी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें लोगों को प्लांट की चहारदीवारी से कूदते देखा जा सकता है। बता दे की यह प्लांट झेंगझोऊ की सेंट्रल सिटी में स्थित फॉक्सकॉन का है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि संक्रमण को रोकने के लिए कई कामगारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। लोगों को एक-दूसरे से मिलने से रोका जा रहा है।

बता दे की झेंगझोऊ स्थित फॉक्सकॉन में करीब 3 लाख लोग काम करते हैं और दुनिया के आधे आईफोन तो यहीं पर बनते हैं। लॉकडाउन की वजह से भोजन की तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां अफरातफरी भरा माहौल है। ऐसे कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिनमें प्रवासी मजदूरों को अपने घर के लिए भागते देखा जा सकता है। लॉकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं है। लोग पैदल ही जा रहे हैं। इसे चीनी प्रशासन का मिस-मैनेजमेंट माना जा रहा है।

 360 total views,  2 views today

Spread the love