Food Recipe: बच्चों के लिए वीकेंड पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी नूडल्स समोसा, जानिए आसान रेसिपी !

Food Recipe: बच्चों के लिए वीकेंड पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी नूडल्स समोसा, जानिए आसान रेसिपी !

समोसा तो हम सभी ने कभी ना कभी जरूर खाया होगा। आज तक आपने एक ही तरह के समोसे खाए होंगे। आलू भरे हुए समोसे। लेकिन अब समोसा के साथ कई नए प्रयोग किए जाने लगे हैं। अब बाजार में आपको मैगी समोसा, मैक्रोनी समोसा, चॉकलेट समोसा मिलने लगे हैं। और लोग इन्हें बड़े चाव से खाते भी हैं। लेकिन अभी के समय में नूडल्स समोसा भी बहुत ज्यादा ट्रेन में है। इस समोसे में आलू की जगह स्पाइसी नूडल्स स्टफ किया जाता है। और फिर इसे डीप फ्राई किया जाता है। यदि आप भी बच्चों के लिए घर पर यह समोसा तैयार करना चाहते है तो आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है इस समोसे को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका –

 

* नूडल्स समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1 कप नूडल्स
2. 300 ग्राम मैदा
3. 1 चम्मच शिमला मिर्च
4. 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
5. 2 बड़े चम्मच हरा प्याज बारीक कटा
6. 1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च
7. 1/2 छोटा चम्मच अदरक
8. 1/2 छोटा चम्मच लहसुन
9. 2 बड़े चम्मच गाजर
10. 1/4 कप पत्ता गोभी
11. 2 चम्मच बीन्स
12. 1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
13. 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
14. 2 कप पानी
15. नमक स्वादानुसार
16. तेल आवश्यकतानुसार

* नूडल्स समोसा बनाने का आसान तरीका :

1. नूडल्स समोसा बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें और सब्जियों को बारीक लंबा-लंबा काट लें।

2. इसके बाद अब पैन में तेल गर्म करें और अदरक, लहसुन और चुटकी भर नमक डालकर उसे सॉते करें।

3. अब इसमें सब्जियां डालने के बाद रेड चिली सॉस और सोया सॉस डालकर मिक्स कर लें।

4. अब इसमें हरा प्याज डालें और मीडियम आंच पर इसे 5 मिनट के लिए भून लें। अब कॉर्नस्टार्च डालकर सारी चीजों को मिक्स करें।

5. इसमें नूडल्स डालें और सारी चीजें मिलाकर नूडल्स को 3-4 मिनट के लिए पकाएं।

6. एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक, थोड़ा-सा तेल और पानी डालकर आटा गूंथ लें और उसे ढककर 30 मिनट के लिए रखें।

7. इस आटे की लोइयां बनाएं और फिर बेलकर पूरी का आकार दें। अब इन शीट्स को लेकर किनारे से थोड़े पानी के मदद से पॉकेट बनाएं।

8. अब इन पॉकेट्स में नूडल्स स्टफ करें और किनारों को अच्छी तरह से सील कर लें।

9. एक कढ़ाही में तेल गर्म करके समोसे को सुनहरा होने तक फ्राई करें। इन्हें गर्मागर्मा निकालकर सर्व करें।

 404 total views,  2 views today

Spread the love