Food Recipe: घर पर नारियल के आटे से आसानी से बनाए ये चॉकलेट चिप कुकीज, जानिए आसान रेसिपी !

Food Recipe: घर पर नारियल के आटे से आसानी से बनाए ये चॉकलेट चिप कुकीज, जानिए आसान रेसिपी !

इंटरनेट डेस्क। नारियल के आटे को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कार्ब्स कम मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल के आटे के अलावा किसी भी अन्य आटे में प्राकृतिक रूप से प्रोटीन नहीं पाया जाता जबकि नारियल के आटे के 2 बड़े चम्मच में 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए नारियल के आटे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन सभी के साथ ही नारियल के आटे में मॉइश्चर भी कम होता है। जिसके कारण नारियल के आटे से केक, कुकीज और भी कई तरह की डिश बनाई जा सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि आप नारियल के आटे का इस्तेमाल करके घर पर आसानी से चॉकलेट चिप कुकीज किस तरह से तैयार करते हैं इसके लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका –

* चॉकलेट चिप कुकीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1/2 कप नारियल का आटा
2. 1/3 कप साल्टेड मक्खन पिघला हुआ
3. 1 कप चॉकलेट चिप्स वैकल्पिक
4. 1/2 कप और 2 बड़े चम्मच दानेदार स्वीटनर
5. 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
6. 3 बड़े अंडे

* चॉकलेट चिप कुकीज बनाने का आसान तरीका :

1. चॉकलेट चिप कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को प्रीहीट करें। साथ ही पार्चमेंट पेपर की मदद से एक बड़ी बेकिंग शीट को लाइन करें।

2. इसके बाद एक बड़े मिक्सिंग बाउल में, सभी सूखी सामग्री को डालकर मिलाएं।

3. अब इसमें गीली सामग्री डालें और एक बार फिर से मिक्स करें।

4. इसके बाद इसमें अब इसमें चॉकलेट चिप्स भी एड करें।

5. अपने हाथों की सहायता से आटे की 12 छोटी लोइयां बनाकर तैयार शीट पर रख दें।

6. अब प्रत्येक बॉल को कुकीज के आकार में दबाएं और 10-12 मिनट तक या किनारों को थोड़ा सुनहरा होने तक बेक करें।

7. इसके बाद इन्हें ओवन से निकालें और ट्रे पर 15 मिनट तक ठंडा होने दें।

8. पूरी तरह से ठंडा करने के लिए इसे वायर रैक पर स्थानांतरित करें।

9. इसके बाद आपका नारियल के आटे से बनी कुकीज तैयार हैं।

 314 total views,  2 views today

Spread the love