• September 7, 2022

ICAI CA November Exams 2022: ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए जल्द करें आवेदन

ICAI CA November Exams 2022: ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए जल्द करें आवेदन

इंटरनेट डेस्क। नौकरी पाने के लिए सुनहरा मौका है आपको बता दे की इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICAI, जल्द ही नवंबर परीक्षा आयोजित करेगा। ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए आज फॉर्म भरने का आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वह आधिकारिक वेबसाइट्स icai.org पर जा सकते हैं। ICAI CA नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, 7 सितंबर, 2022 है। ICAI CA नवंबर परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने का लिंक साइट icai.org पर एक्टिव है।

 

बता दे की उम्मीदवारों को स्वयं सेवा पोर्टल पर जाना होगा और फॉर्म के लिए पंजीकरण, लॉगिन और आवेदन करना होगा। जिसके बाद आपको उनके लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करना होगा और फॉर्म भरना होगा। वेबसाइट के अनुसार आपको बता दे की नवंबर 2022 की परीक्षा के लिए बिना देर किए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2022 थी, लेकिन बाद में इसे पुनर्निर्धारित किया गया। देर से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर, 2022 थी, लेकिन इसे 10 सितंबर, 2022 तक पुनर्निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को लेट फीस के लिए 600 रुपये की फीस देनी होगी।

ICAI CA Self Service Portal 2022

ICAI CA November Exam 2022: जानें- कैसे करना है आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर पोर्टल सेक्शन और फिर सेल्फ सर्विस पोर्टल पर क्लिक करें।

स्टेप 4- रजिस्टर करें और फिर लॉगिन करें।

स्टेप 5- डिटेल्स दर्ज करें और फिर फॉर्म जमा करें

स्टेप 6- अब फॉर्म का प्रिंटआउट लेना भूलें।

उम्मीदवार ध्यान दें कि ICAI CA के लिए करेक्शन विंडो कल, 8 सितंबर, 2022 से खुलेगी और करेक्शन विंडो की आखिरी तारीख 13 सितंबर, 2022 है।

 406 total views,  2 views today

Spread the love