• July 8, 2022

Nagfani Plant Benefits: नागफनी पौधा के फायदे के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

Nagfani Plant Benefits: नागफनी पौधा के फायदे के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

लाइफस्टाइल। कैक्टस के बारे में आपने पढ़ा और सुना होगा। नागफनी कैक्टीसिया (Cactaceae) परिवार का एक झाड़ीनुमा पौधा है। नागफनी (nagfani tree) एक कैक्टस है जो सूखे तथा बंजर स्थानों पर उगता है। जी दरअसल यह जितना कांटेदार होता है, उतना ही रोगों को दूर भी करता है। जानकारों के अनुसार आपको बता दे की इस पौधे में कुछ खास पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। इसको नागफनी भी कहा जाता है और इसका काम औषधि बनाने के लिए भी किया जाता है। आज हम आपको बताते हैं नागफनी के कुछ फायदे।

1. त्वचा के लिए लाभकारी- त्‍वचा संक्रमण का इलाज करने में नागफनी का तेल फायदेमंद होता है। जी हाँ और इसके अलावा यह त्‍वचा की चमक को बढ़ाने में भी सहायक होता है। जी दरअसल नागफनी में विटामिन ए भरपूर होता है जो त्वचा को हेल्दी रखता है।

 

2. डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए- नागफनी में फाइबर मौजूद होता है जो डायबिटीज की समस्या से बचाव के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हाँ और यह ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखता है, इसलिए नागफनी डायबिटीज रोगियों के लिए उपयुक्त है।

 

3. कैंसर से बचाव के लिए- अगर समय रहते नियमित रूप से नागफनी का सेवन किया जाए तो यह कैंसर रोगी और सामान्‍य लोगों को कैंसर से बचाने में मदद करता है। कहा जाता है इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है जो इम्युनिटी बढ़ाता है।

 691 total views,  2 views today

Spread the love