• March 16, 2022

रूस के पास बचा है सिर्फ इतने दिन का गोला-बारूद! कीव अभी भी ‘सुरक्षित’, क्या छिड़ जाएगा न्यूक्लियर वॉर?

रूस के पास बचा है सिर्फ इतने दिन का गोला-बारूद! कीव अभी भी ‘सुरक्षित’, क्या छिड़ जाएगा न्यूक्लियर वॉर?

नई दिल्ली। रूस की ओर से यूक्रेन पर किए जा रहे 20 दिन बीत चुके हैं। इस बीच दोनों देशों के मध्य तीन दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन युद्ध को रोकने के लिए कोई आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में दोनों देशों को बड़ा नुकसान हो रहा है। सैनिकों को गंवाने के साथ ही साथ दोनों देशों के हथियारखाने भी तेजी से खाली होते जा रहे हैं। दोनों देशों में चल रहे जंग के बीच ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसीज के हवाले से कुछ खुफिया जानकारी सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि रूस के पास अब केवल 14 दिन का गोला-बारूद बचा हुआ है। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच युद्ध ज्यादा दिन तक चला तो स्थिति और खराब हो सकती है। कहीं ऐसा न हो कि न्यूक्लियर वॉर छिड़ जाए?

बता दे की युद्ध के 20वें दिन भी रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा नहीं कर पाई है। रूसी सेना कीव शहर के नजदीक तो पहुंची है लेकिन यूक्रेनी सेना ने उन्हें बाहर ही रोक रखा है। हालांकि, रूस यूक्रेन के अन्य दूसरे शहरों पर बमबारी कर रहा है। ऐसे अगर यह युद्ध ज्यादा दिन तक चला तो स्थिति कुछ भी हो सकती है।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस चिंता जाहिर करते हुए बयान दिया था कि रूस ने अपने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट पर रखा है यानी दोनों देशों के बीच कभी चल रहा युद्ध कभी भी महायुद्ध का रूप ले सकता है। बता दे की दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं। इनमें रूस और अमेरिका के बीच टक्कर है। आंकड़ों के हिसाब से रूस के पास अमेरिका से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस के पास 6256 तो अमेरिका के पास 5550 परमाणु हथियार हैं।

Spread the love