• August 30, 2022

तैमूर अली खान ने खेत से तोड़ी मूली, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

तैमूर अली खान ने खेत से तोड़ी मूली, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने दोनों बच्चों के साथ पटौदी पैलेस (Pataudi Palace) में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। पटौदी पैलेस पहुंचने के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर की थी और वहां की झलक दिखाई थी। काम से वक्त निकालकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अक्सर पटौदी पैलेस जाते रहते हैं। अब करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने तैमूर की तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो खेत में नजर आ रहे हैं। तैमूर ने अपने हाथ में मूली पकड़ी हुई है।

क्यूट तैमूर मूली के खेत में खड़े हैं। वो खेत से मूली उखाड़ रहे हैं और हाथ में लेकर पोज दे रहे हैं। करीना ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘लंच में गरम-गरम मूली के पराठे घी के साथ।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पोस्ट पर ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने हार्ट का इमोजी बनाया। सबा पटौदी लिखती हैं, ‘टिमटिम पर गर्व है।‘ पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ‘लिटिल तैमूर बहुत क्यूट है।‘ एक ने कहा, ‘लव यू टिम टिम।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘तैमर बहुत क्यूट और हम्बल है। इससे पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor)ने पटौदी पैलेस से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ’पति के साथ सोमवार को स्पोर्ट… नॉट बैड… अमू (अमृता अरोड़ा) क्या तुम खेल के लिए तैयार हो?’

 387 total views,  2 views today

Spread the love