• August 28, 2022

थियेटर मालिक ने Vijay Deverakonda को बताया था घमंडी, जानें फिर क्या हुआ

थियेटर मालिक ने Vijay Deverakonda को बताया था घमंडी, जानें फिर क्या हुआ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में लगी हुई है। लाइगर (Liger) के खिलाफ भी बायकॉट ट्रेंड देखा गया। करण जौहर के बैनर के होने की वजह से फिल्म के बायकॉट की मांग की जा रही है। जब विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से इस बारे सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ‘कौन रोकेगा देख लेंगे। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के इस बयान की थियेटर मालिक मनोज देसाई (Manoj Desai) ने आलोचना की थी और उन्होंने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को घमंडी बताया। मनोज देसाई (Manoj Desai) गैटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के मालिक हैं।

 


विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने मनोज देसाई (Manoj Desai) से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आईं जिसमें दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। आंध्रा बॉक्स ऑफिस ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने मुंबई एक्जीबिटर मनोज देसाई (Manoj Desai) से मुलाकात की और बायकॉट/ओटीटी पर जो भी बयान दिया उस पर खेद व्यक्त किया। वह कल दुबई में एशिया कप के दौरान लाइगर (Liger) का प्रचार करेंगे।

 

आपको बता दे इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘गलतफहमी को दूर करने के लिए वह गया।‘ एक ने कहा, ‘आप सभी को खुश नहीं कर सकते।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘यह बहुत ज्यादा ड्रामा हो गया।

 397 total views,  2 views today

Spread the love