• November 15, 2022

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं यह अभिनेत्री, बेटी को गोद में लिए पहुंचीं घर

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं  यह अभिनेत्री, बेटी को गोद में लिए पहुंचीं घर

इंटरनेट डेस्क। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) शादी के कई सालों बाद आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। बेटी का नाम उन्होंने देवी रखा है। मंगलवार की सुबह बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। वह बेटी को गोद में लिए पपराजी के सामने आईं। उनके साथ करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी थे। शनिवार को बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बेटी को जन्म दिया था। अभी तक वह डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। बेटी को गोद में लिए कपल बेहद खुश नजर आया।

तस्वीरें करण और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के घर के बाहर क्लिक की गई हैं। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। उन्होंने नन्ही देवी को गोद में लिया है जिसे उन्होंने पिंक ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) कार से बाहर निकलीं और फिर करण ने उनके साथ खड़े होकर पोज दिए। इस दौरान करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने एक बैगपैक ले रखा है।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का यह पहला बच्चा है। दोनों की मुलाकात 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। अगले साल उन्होंने शादी का फैसला किया। अगस्त 2022 में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने आने वाले बच्चे के बारे में जानकारी दी थी।

 299 total views,  2 views today

Spread the love