• March 8, 2022

UP Election 2022: जानें एग्जिट पोल पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा क्या बोले?

UP Election 2022: जानें एग्जिट पोल पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा क्या बोले?

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गांव-गांव और शहर-शहर चुनावी माहौल बनाने के साथ मतदान हुए। जिसके ठीक बाद अब जनता ने किसे उत्तर प्रदेश की गद्दी सौंपने का फैसला लिया है, इसका अनुमान भी लगाया जाने लगा है। सातवें व अंतिम चरण के मतदान के बाद अलग अलग समाचार चैनलों और चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों की ओर से किए गए सर्वे में उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर बीजेपी पर विश्वास जताती हुई नजर आ रही है।

 

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले समाजवादी पार्टी ने सिर्फ ढपोरशंखी घोषणाएं की थी। आम जनता समाजवादी पार्टी के ढपोरशंख को समझ गई थी। इसीलिए उसने खुलकर भाजपा को वोट किया। इस बार तो भाजपा को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों ने भी जमकर वोट किया है।

 

सपा-बसपा ने आपसी गठबंधन से एक बार चुनाव लड़ा। फिर सपा और कांग्रेस ने गठबंधन से चुनाव लड़ा। इस बार झंडे सब के अलग थे लेकिन मिले हुए सब थे। जनता समझ गई और झूठे लोगों को एक बार फिर से सत्ता से बाहर ही बिठाने का जनादेश देने का मन बना लिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आशीष तिवारी से विस्तार से बातचीत की।

Spread the love