- June 10, 2023
आकाश अंबानी और श्लोका ने ‘वेदा’ रखा बेटी का नाम: कार्ड शेयर कर दी नाम की जानकारी

इंटरनेट डेस्क। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका ने 31 मई बेटी को जन्म दिया था। अब अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर कर अपनी बेटी के नाम की अनाउंसमेंट की है। आकाश और उनकी पत्नी श्लोका ने अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है। वेदा का मतलब होता है- ‘बहुत खूबसूरत’। आकाश और श्लोका दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम पृथ्वी है। कार्ड में लिखा है- ‘भगवान श्रीकृष्ण और धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है।’ इस कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम है।
आकाश-श्लोका स्कूल में साथ पढ़ते थे
आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों स्कूल फ्रेंड रहे हैं। उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
104 total views, 2 views today