• June 6, 2023

मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, शादी के 3 महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, शादी के 3 महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड हीरोइन स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने इसी साल फरवरी में राजनेता फहाद अहमद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी उनके कई फैंस के लिए ब्रेकिंग न्यूज की तरह सामने आई, क्योंकि उन्होंने बहुत ही शॉर्ट नोटिस में शादी का एलान किया था। अब मैरिज के तीन महीने बाद उन्होंने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है।

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सपा नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी की थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च में फहाद के साथ धूमधाम से शादी की। अब शादी के कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी (Swara Bhasker Pregnancy) की न्यूज शेयर की है।

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी-कभी आप सबकी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ भगवान देते हैं। नई दुनिया में प्रवेश करने के लिए ब्लेस्ड, ग्रेटफुल और एक्साइटेड हूं।’ इसी के साथ स्वरा ने यह भी बताया कि उनका बेबी अक्टूबर में जन्म लेगा

 384 total views,  2 views today

Spread the love