• November 28, 2023

554 वा प्रकाश उत्सव धूम धाम से मनाया गया

554 वा प्रकाश उत्सव धूम धाम से मनाया गया

गोविंदगढ़ कस्बे में रामगढ़ मोड़ पर स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में गुरु नानक प्रकाशोत्सव जयंती मनाई गई जिसमें गुरुद्वारे को सजाया गया और रोशनी की गई और अखंड पाठ का आयोजन किया गया। सोमवार को रागियों ने कीर्तन किया और कस्बे के प्रमुख बाजारों में नगर पालकी निकाली गई। जिसमें सिख समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने पालकी में हिस्सा लिया गुरु नानक देव का 554 व प्रकाश उत्सव मनाया गया। पालकी के आगे पंच प्यारे भी चल रहे थे।

इस प्रकाश उत्सव में पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह पहुंचे उन्हें कमेटी की ओर से सरोपा भेट किया गया। सिख समाज की महिलाओं ने हाथो मे झाड़ू लेकर पालकी के आगे झाड़ू लगाकर सफाई की ओर पानी डाल कर सड़क की भी साफ किया गया। हर्ष टी टी कालेज में लंगर वारताया गया। जिसमे हजारों की संख्या में लोगो ने अटूट लंगर में लंगर लिया।

रात्रि को गुरु नानक प्रकाशोत्सव पर आतिश बाजी कर जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्य क्रम को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। थाना अधिकारी हितेश शर्मा मोके पर स्टाफ के साथ मोजूद रहे। कार्य क्रम में कमेटी के प्रधान गुरु सेवक सिंह,रांझा सिंह, अर्जुन सिंह, अमीर सिंह, गुरु वचन सिंह सहित हजारों की संख्या में साध संगत ने भाग लिया

 90 total views,  2 views today

Spread the love