Hair Care Tips: बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए पानी में इस चीज को मिलाकर धोएं बाल !

Hair Care Tips: बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए पानी में इस चीज को मिलाकर धोएं बाल !

आप सभी अच्छी तरह जानते होंगे कि एप्पल साइडर विनेगर बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड, मैलिक एसिड और अमीनो एसिड जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। एप्पल साइडर विनेगर से बालों में जमा गंदगी दूर होती है जिससे बालों में होने वाले डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है इसके अलावा इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल और ऑइली स्कैल्प की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलती है। ऐसे मैं आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं एप्पल साइडर विनेगर हेयर वाटर के बारे में। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ में भी तेजी आने लगती है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से रूखे-सूखे और फ्रिजी हेयर को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में भी मदद मिलती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर हेयर वॉटर के बारे में विस्तार से –

* घर पर एप्पल साइडर विनेगर हेयर वॉटर बनाने के सामग्री :

1. ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर – 1/3 कप
2. गुनगुना पानी

* घर पर एप्पल साइडर विनेगर हेयर वॉटर बनाने का तरीका :

1. बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर हेयर वोटर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पेन ले।
2. इसके बाद आप इसमें सबसे पहले 1 चौथाई पानी डालकर गुनगुना कर लें।
3. अब आप इसमें 1/3 कप ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर डालें।
4. इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।

* इस तरह करें एप्पल साइडर विनेगर हेयर वॉटर इस्तेमाल :

1. एप्पल साइडर विनेगर हेयर वॉटर से आप अपने बाल धो लें।
2. इसके बाद आप इसको लगभग 1-3 मिनट तक अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
3. अब आप आप ठंडे पानी की मदद से हेयर वॉश कर लें।
4. इसके बाद फिर आप अपने बालों को नेचुरल हवा में सूखने दें।
5. आपको बता दे कि अगर आप हफ्ते में 2 बार इस पानी को बालों में अप्लाई करते हैं तो इससे फ्रिजीनेस कम हो जाती है।

 352 total views,  2 views today

Spread the love