Travel Tips: Street Shopping का मजा लेने के लिए देश के इन बाजारों में जाने का करें प्लान !

Travel Tips: Street Shopping का मजा लेने के लिए देश के इन बाजारों में जाने का करें प्लान !

देखा जाता है कि कुछ लोगों को स्ट्रीट शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। महिलाओं को भी शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है। शॉपिंग के दौरान चीजों को लेकर बार्गेनिंग करने का अपना अलग ही मजा होता है। क्योंकि इसके जरिए आप अपने बजट के अनुसार जरूरत की चीजें खरीद पाते हैं। अगर आपको भी स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे देश के उन मशहूर बाजारों के बारे में जहां पर आप दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं और बार्गेनिंग का मजा ले सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से –

* सरोजनी मार्केट :

स्ट्रीट शॉपिंग का मजा लेने के लिए आप सरोजिनी मार्केट में जाने का प्लान कर सकते हैं। यह मार्केट दिल्ली में स्थित है। जहां पर आप कपड़े, बैग, ज्वैलरी , शूज और एक्सेसरीज आदि जैसी कई चीजों को खरीद सकते है। इस बाजार में जाकर आप बार्गेन करके बहुत ही अर्फोडेबल प्राइस में अपने लिए क्या खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि सरोजा दिल्ली के सबसे मशहूर बाजारों में से एक है।

* कोलाबा कॉजवे :

स्ट्रीट शॉपिंग का मजा लेने के लिए आप मुंबई के कोलाबा कॉजवे मार्केट में जा सकते हैं। यह मार्केट मुंबई के सबसे सस्ते बाजारों में से एक है। यहां पर आप बहुत ही कम दामों में अच्छी चीजें खरीद सकते हैं। इस बाजार से आप मॉडल आउटफिट्स और एक्सेसरीज खरीद सकते हैं जो आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करते हैं। इस बाजार से आप डिजाइनर आउटफिट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस बाजार में कई कैफे भी मौजूद हैं जहां पर आप टेस्टी खाने का लुफ्त उठा सकते हैं।

* बेगम बाजार :

हैदराबाद में स्थित बेगम बाजार स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह है जो दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक बाजारों में से एक है। यह बाजार ऐतिहासिक स्मारक चारमीनार के पास में स्थित है। इस बाजार में जाकर आप गोल्ड, सिल्वर और पर्ल की ज्वैलरी भी खरीद सकते हैं. आप यहां से बहुत ही सस्ते दामों में साड़ी ले सकते है। इसके अलावा आप इस बाजार से स्टोन वाले कड़े, परफ्यूम, चांदी का सामान और घर का सामान भी खरीद सकते हैं।

* जौहरी बाजार :

जयपुर में स्थित जोहरी बाजार की शॉपिंग करने के लिए बेस्ट जगह है। आपको बता दें कि राजस्थान के मशहूर बाजारों में से एक है। बाजार में जाकर आप राजस्थान के रिच कल्चर को देख सकते हैं अगर आपको स्टोन ज्वैलरी पसंद है तो यह मार्केट शॉपिंग करने के लिए बेस्ट विकल्प है। यहां पर आपको हैंडीक्राफ्ट चीजें, एथनिक वियर, सिल्वर ज्वैलरी, लाख की चूड़ियां, मिट्टी के दीये और जूतियां जैसी कई चीजे खरीदने को मिलेगी। इस बाजार की शोभा को बढ़ाने का काम जहां पर बिकने वाली कठपुतलियां करती है।

 158 total views,  2 views today

Spread the love