• September 8, 2022

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में सेंध, मुंबई में आसपास घंटों घूमता दिखा शख्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में सेंध, मुंबई में आसपास घंटों घूमता दिखा शख्स

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की गृहमंत्रालय का अधिकारी बनकर एक शख्स अमित शाह (Amit Shah) के आसपास लंबे समय तक रहा। हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शाह के अलावा गिरफ्तार किए गए शख्स को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के आवास के पास भी देखा गया था।

इस व्यक्ति की पहचान हेमंत पवार (Hemant Pawar) के रूप में हुई है। धुले का रहने वाला यह शख्स खुद के आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सचिव बता रहा है। कथित तौर पर वह गृहमंत्रालय का ID कार्ड पहनकर शाह के आसपास घंटों तक घूमता रहा। पुलिस का कहना है कि अमित शाह (Amit Shah) सुरक्षा इंतजाम देख रहे एक अधिकारी की तरह बनकर वहां पहुंचा था। जब गृहमंत्रालय के एक अधिकारी को उसपर शक हुआ, तो मुंबई पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, पुलिस को भी पता चला कि उसका नाम सिक्युरिटी टीम की सूची में नहीं है।

पवार के खिलाफ IPC की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरगौम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अमित शाह (Amit Shah) का दो दिवसीय दौरा बुधवार को पूरा हो गया है। खबर है कि यह घटना सोमवार की है। मुंबई यात्रा के दौरान गृहमंत्री ने लालबागचा राजा के दर्शन किए और BJP के नेताओं के साथ बैठक की थी।

 360 total views,  2 views today

Spread the love