• November 21, 2023

श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्था द्वारा किया गया गौवंशों के लिए विशाल आयोजन…

श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्था द्वारा किया गया गौवंशों के लिए विशाल आयोजन…

दौसा। बेज़ुबान जीवों की सेवा में समर्पित रहने वाली संस्था श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्थान, दौसा के तत्वावधान में गौपाष्टमी के शुभ अवसर पर 15 किंवटल बाजरे का खिचड़ा तैयार करवाकर दौसा शहर एवं आसपास के गांवों में गौवंशों को पत्तलों पर डालकर खिलाया गया। सर्वप्रथम गौ माता का विधि विधान से पूजन कर, हरा चारा खिलाकर मुख्यातिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर सेवाकार्य का शुभारम्भ किया गया। संस्था के संरक्षक घनश्याम जायसवाल गुरूजी ने बताया कि संस्था के द्वारा जनसहयोग के माध्यम से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। पिछली बार 11 किंवटल बाजरे का खिचड़ा बनाया गया था। इस बार 15 किंवटल बाजरे का खिचड़ा तैयार करवाकर 15 गाड़ियों में भरकर जगह जगह वितरण किया गया है।संस्था के प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि खींचड़े में 3 पीपे तेल, खल, काँकडे, गुड़, घी, तिल, मूंग, चूरी आदि पौष्टीक आहार मिलाकर खिचड़ा प्रसादी तैयार करवाई गयी थी, जिसको संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा दौसा जिले में विभिन्न स्थानों पर व गौशालाओं में वितरण कर गौवंशों को खिलाया गया।कोषाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा रूट मैप तैयार कर कार्यकर्ताओं कि अलग अलग टीम बनाकर उनको विभिन्न स्थानों पर भेजकर जगह जगह खिचड़ा वितरण किया गया।

सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारीयों द्वारा तन, मन, धन से सहयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त सदस्यों व सभी गणमान्य नागरिकों ने बढ़चढ़कर सेवाकार्य में हिस्सा लिया।
साथ श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्था द्वारा प्रतिदिन हरा चारा व सर्दियों में गुड़ की सेवा गौवंशों के लिए की जाती है। पशु – पक्षियों को चुग्गा, बंदरों को केले व चने व पशुओं के इलाज व चारा पानी की व्यवस्था की जाती है। जनसेवा के निमित्त दौसा शहर में 11 प्याऊ संस्था के द्वारा निस्वार्थ संचालित है।

खिचड़ा वितरण के दौरान अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संरक्षक कालूराम जायसवाल, बबलेश जायसवाल, दिनेश प्रजापत, पप्पू जायसवाल, महेश शर्मा, राजेश सैनी, देवेन्द्र खंडेलवाल, राजेश शर्मा, पंकज गुप्ता, मनीष बंसल आदि कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

 75 total views,  4 views today

Spread the love