• February 16, 2022

रूस के हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पत्नी संग दिया लव मेसेज, देखें वीडियो

रूस के हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पत्नी संग दिया लव मेसेज, देखें वीडियो

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंके के बीच वहां के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने और उनकी पत्नी ओलेना ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि रूसी आक्रमण के तनाव के बीच दोनों घर पर हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की दोनों ने यूक्रेनवासियों को वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “आइए एक-दूसरे से प्यार करें और यूक्रेन से प्यार करें।”

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय, प्रमुख बैंकों और सेना पर श्रृंखलाबद्ध तरीके से मंगलवार को साइबर हमला किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस हमले की आड़ में और गंभीर साइबर हमला होने के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं। तकनीकी भाषा में इसे ‘डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस’ (डीडीओएस) हमला बताया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि किसी सर्वर को लक्षित कर उस पर इंटरनेट डेटा की बाढ़ कर देना, ताकि सामान्य तौर पर आने वाला डेटा बाधित हो जाए।

Spread the love