• February 1, 2022

IPL 2022 Mega Auction को लेकर BCCI ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2022 Mega Auction को लेकर BCCI ने किया बड़ा ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की तारीख नजदीक आ रही है. सभी फ्रेंचाइजियां (Franchisees) मेगा ऑक्शन के दिन खिलाड़ियों को खरीदकर IPL 2022 के लिए नई टीम तैयार करेंगी. IPL 2022 मेगा ऑक्शन की लिस्ट दो दिवसीय मेगा नीलामी के लिए फाइनल हो गई है। 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में IPL के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें दस टीमों के मालिक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं।

बता दे की कैप्ड के मायने ये हैं कि वे या तो भारत के लिए या फिर किसी अन्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, अनकैप्ड प्लेयर्स के मायने ये हैं कि वे घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट भारत या फिर अन्य देश में खेल चुके हैं, लेकिन उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन्स से भी हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में बोली लगने वाली है।

Spread the love