- January 22, 2022
Corona Live: कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में इतने लोगों ने छोड़ा अपनों का साथ

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार(22 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख, 37 हजार, 704 (3,37,704) नए मामले सामने आए हैं जो कि शुक्रवार की तुलना में 9,550 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 488 लोगों की कोरोना की वजह से अपनों का साथ छोड़ गए। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,13,365) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान दो लाख, 42 हजार, 676 (2,42,676) लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.22 फीसदी हो गई है।
बता दे की कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन(Omicron Cases In india) के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 10,050 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 3.69 फीसदी की वृद्धि हुई है।
जानकारी के लिए बता दे की देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 161.16 करोड़(1,61,16,60,078) खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 21 जनवरी तक देश में 71 करोड़ से अधिक (71,34,99,892) कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 19,60,954 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।