• May 10, 2023

DC vs CSK Preview: जीत की हैट्रिक दर्ज करने चेन्नई के खिलाफ उतरेगी दिल्ली

DC vs CSK Preview: जीत की हैट्रिक दर्ज करने चेन्नई के खिलाफ उतरेगी दिल्ली

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2023 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 7:30 बजे से किया जाएगा। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है वहीं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आखिरी पोजीशन पर मौजूद है।

इस मैच में सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) कर रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर (David Warner) के हाथों में होगी। मैच में CSK की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये करो या मरो का मैच है। IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं। इसमें टीम ने 6 में जीत हासिल की है वहीं एक मैच बारिश के चलते रद्द हुआ है। टीम के कुल 13 अंक है। टीम ने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से मात दी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

दिल्ली कैपिटल्स – डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श,रिल रोसौव, मनीष पांडे, अमन खान, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्माऔर खलील अहमद।

 416 total views,  4 views today

Spread the love