• November 5, 2022

देबीना बनर्जी मैटर्निटी शूट पर हुईं जमकर ट्रोल, देखें VIDEO

देबीना बनर्जी मैटर्निटी शूट पर हुईं जमकर ट्रोल, देखें VIDEO

मुंबई। टीवी ऐक्ट्रेस देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) फिर से मां बनने वाली हैं। वह मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) ने कैप्शन में लिखा है कि वह एक चमत्कार को कैप्चर कर रही हैं। हालांकि उनके कई फॉलोअर्स को उनका शूट नहीं जमा। देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) के इंस्टाग्राम पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) ने अप्रैल में बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने डिलीवरी के 4 महीने बाद फिर से मां बनने की खुशखबरी दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)


देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) अपने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) ट्यूब टॉप पहने हैं। उन्होंने शर्ट उतार रखी है और उनका बेबी बंप दिख रहा है। देबीना हाई हील्स में है। इस वीडियो पर काफी लोगों ने नेगेटिव कमेंट्स किए हैं।

एक यूजर ने लिखा है, तुम इंडियन लड़की हो न कि यूएसए की हो। कौन करवाता है फोटोशूट। तुम अपने घर में रखो वीडियो। दुनिया को क्यों दिखाती हो। कुछ लोगों ने उन्हें हील्स पहनने पर भी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है। मैडम सीताजी का रोल किया था। शरम नहीं आती, थोड़ा तो उनका खयाल दिमाग में रखा होता। एक कमेंट है, भारत की हया खो गई। हे भगवान सिर्फ ब्रा और टमी। फैशन के नाम पर लोग बहुत अजीब हो गए हैं। बता दें कि देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) शादी के 11 साल बाद बेटी को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशंस थे। देबीना लंबे वक्त से इलाज करवा रही थीं।

 333 total views,  2 views today

Spread the love