- February 24, 2022
बजट में गरीब, किसान, मध्यमवर्ग परिवार का रखा पुरा ख्याल

बस्सी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए आमजन को राहत प्रदान की। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा ,बिजली, सड़कों व पानी की योजनाओं की घोषणा करते समय बजट में गरीब, किसान, मध्यमवर्ग परिवार का पूरा ख्याल रखा। राजस्थान में पहली बार किसी सरकार ने कृषि बजट अलग से पेश किया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को बिल्कुल निशुल्क, चिरंजीव बीमा योजना को 10 लाख तक का उपचार व 5लाख मृत्यु उपरांत राशि व मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाए गए है। बजट में कर्मचारी पेंशन वापस शुरू कर दी गई है। प्रत्येक पंचायत मुख्यालयों पर स्वास्थ्य केंद्र, माध्यमिक विद्यालय सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत करने जैसे कई घोषणाओं को क्षेत्र और प्रदेश की जनता को बजट से फायदा मिलेगा।
सोनिया बैरवा
उप प्रधान
पंचायत समितिबस्सी