• July 7, 2023

Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए इस तरह करें लौकी का इस्तेमाल !

Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए इस तरह करें लौकी का इस्तेमाल !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं लौकी एक बहुत ही हेल्दी हरी सब्जी है। जिसका सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी का इस्तेमाल हमारे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे लौकी हेयर मास्क के बारे में। लौकी में विटामिन बी जैसे कई गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे स्कैल्प से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होता है इतना ही नहीं लौकी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से रूखे और बेजान बालों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं लौकी से बने हेयर मास्क के बारे में विस्तार से –

* लौकी का हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. लौकी का रस – एक कप
2. दही – 4 चम्मच
3. सिरका – 1 चम्मच सेब का

* लौकी का हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका :

1. बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप लौकी का हेयर मास्क बहुत ही कारगर माना जाता है इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी लें।
2. इसके बाद आप को छीलकर मिक्सर जार में पीसकर पेस्ट बना लें।
3. अब आप तैयार पेस्ट को एक कटोरी में डालें।
4. इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका डालकर मिलाएं।
5. अब आप इस पेस्ट में 4 चम्मच गाढ़ा दही डालें।
6 इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

* इस तरह करें लौकी का हेयर मास्क का इस्तेमाल :

1. लौकी का हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के लिए आप करीब एक दिन पहले ही सिर धो लें।
2. इसके बाद आप तैयार मास्क को बालों की स्कैल्प और टिप्स पर अच्छी तरह से लगाएं।
3. अब आप इस मास्क को बालों में लगभग 30 से 40 मिनट तक लगाए सुखाएं।
4. इसके बाद साधारण पानी से बालों को धोकर साफ कर लें।
5. इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करने के 1 दिन बाद तक अपने बालों को ना धोए।

 235 total views,  2 views today

Spread the love