Health Care Tips: यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित लोग भूलकर भी इन चीजों का ना करें सेवन, बिगड़ सकती है स्थिति !

Health Care Tips: यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित लोग भूलकर भी इन चीजों का ना करें सेवन, बिगड़ सकती है स्थिति !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि यूरिन इंफेक्शन की समस्या एक बहुत ही बड़ी समस्या बनती जा रही है। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होने पर व्यक्ति को पेशाब करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसा इसलिए क्योंकि इंफेक्शन के दौरान पेशाब करते समय जलन और दर्द महसूस होने लगता है। यह समस्या पुरुष और महिला दोनों को हो सकती है इसीलिए यूरिन इन्फेक्शन होने पर आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इस समस्या को समय रहते हैं ठीक ना किया जाए तो इसकी वजह से आप हो और कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित लोगों को भूल कर भी किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। आइए जानते है इन चीजों के बारे में विस्तार से –

* कॉफी :

जाता है कि अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी का सेवन करने से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंफेक्शन की समस्या होने पर कॉफी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो आपके ब्लेंडर के लिए नुकसानदायक होती है। इसीलिए अगर आप यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित है तो आपको कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए।

* मसालेदार खाना :

हैल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित लोगों को मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित है तो इस तरह का खाना आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इसलिए यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

* सोडा :

आपको बता दें कि यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित पुरुष और महिलाओं को सोडे का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है ऐसा इसलिए क्योंकि सोडे में सिट्रक फ्रूट फ्लेवर्ड पाया जाता है। जो यूरिन इन्फेक्शन में बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए इसका सेवन भूलकर भी ना करें।

* एसिडिक फ्रूट :

यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित लोगों को एसिडिटक फ्रूट से दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से यूटीआई में समस्या हो सकती है इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित लोगों को इस तरह के फलों का सेवन करने से मना करते हैं इन फलों में नींबू और टमाटर जैसी चीजों को शामिल किया जाता है।

 116 total views,  4 views today

Spread the love