• December 23, 2022

Health Care Tips: आंखों में होने वाली इचिंग को दूर करने के लिए अपनाए ये उपाय, आइए जानें !

Health Care Tips: आंखों में होने वाली इचिंग को दूर करने के लिए अपनाए ये उपाय, आइए जानें !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि दीपावली का त्यौहार आने में बहुत ही कम समय बाकी रहा है तोहार के दौरान अधिकतर हिस्सों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है इस दौरान मौसम में भी बड़ा बदलाव आता है क्योंकि यह मौसम मानसून के जाने का और ठंड के आने का होता है। इस मौसम में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होना आम बात है इस दौरान होने वाले हेल्थ प्रॉब्लम में एक प्रॉब्लम आंखों में जलन और खुजली की भी होती है। दीपावली के आसपास आंखों की समस्या से जुड़े मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं इस समस्या के पीछे अहम कारण एक तरह की एलर्जी होती है। आंखों में होने वाली इस समस्या के होने पर लोग अपनी आंखों को हाथों से मसलने की भूल करते हैं जो हमारी समस्याओं कम करने की बजाय और ज्यादा बढ़ा देती है यदि आप भी आंखों से जुड़ी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आप यह घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से कुछ हद तक राहत पा सकते हैं। आइए जानते है इन नुस्खों के बारे में –

* खीरे का करें इस्तेमाल :

खीरे में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खीरे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमारी आंखों में होने वाली खुजली की समस्या को कम कर सकते हैं। आंखों में होने वाली खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए खीरे के रस का घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इस उपाय को अपनाने के लिए आप एक बर्तन में खीरे का रस लें और उसे फ्रिज में रख दें। इस रस को ठंडा हो जाने के बाद रुई की सहायता से इसे आंखों में जलन वाली जगह पर लगाए और ऐसा दिन में कम से कम 2 बार करें आपको राहत मिलने लगेगी।

* ठंडे पानी का करें इस्तेमाल :

आपने देखा होगा कि आंखों में जलन या खुजली की समस्या होने पर अक्सर लोग ठंडे पानी का उपाय अपनाते हैं इसके लिए आपको अपने मुंह में पानी भरना है और फिर ठंडे पानी का छिड़काव आंखों पर करना है। इस नुस्खे को करीब 1 मिनट तक अपनाएं फिर बाद में कपड़े की सहायता से अपनी आंखों को साफ करें। दीपावली के त्यौहार के आसपास आंखों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होने लगती है इसलिए आप अपनी आंखों को दिन में दो बार कम से कम ठंडे पानी से जरूर धोएं।

* कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल :

आंखों में होने वाली इचिंग को दूर करने के लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में कैस्टर ऑयल ले। इसमें रोही को भिगोकर अपनी आंखों के आसपास लगाएं क्योंकि आंखों के आसपास की स्कूल में पैदा होने वाला इंजेक्शन भी इचिंग की समस्या पैदा कर सकता है। कैस्टर ऑयल में पाए जाने वाले तत्व इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

 214 total views,  2 views today

Spread the love