• November 28, 2023

Health Care Tips: डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है कुट्टू का आटा, मिलते है कई फायदे !

Health Care Tips: डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है कुट्टू का आटा, मिलते है कई फायदे !

हम सभी जानते है की मिलेट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। देखा जा रहा है कि बीते कुछ समय से लोगों में मिलेट्स का सेवन करने का चलन बढ़ चुका है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार मिलेट्स के गुना का जिक्र करते हुए नजर आ चुके हैं। बता दें की पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स खाने के कई समस्याओं से राहत मिलती हैं। लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग मिलेट्स खाना पसंद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि बकवीट, जिसे कुट्टू के नाम से भी जाना जाता है, इन्हीं में से एक है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सामान्य रूप से व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाला कुट्टू ग्लूटेन फ्री होने की वजह से हमारी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। इसी अलावा इसमें फाइबर और प्रोटीन तथा मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कुट्टू के आटे को सेवन से मिलने वाले फायदे के बारे में –

* ग्लूटेन फ्री अनाज :

आपको बता दें की कुट्टू एक ग्लूटेन-फ्री अनाज होने के कारण सीलिएक डिजीज या ग्लूटेन सेंसिटिव वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसमें ग्लूटेन से संबंधित समस्याओं के लिए जिम्मेदार प्रोटीन नहीं होता है इसके अलावा यह पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इसे विभिन्न प्रकार के ग्लूटेन-फ्री व्यंजनों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

* ब्लड शुगर को करें कंट्रोल :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कुट्टू कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है। इसीलिए इसका सेवन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट ज्यादा धीरे-धीरे पछता है जिससे ब्लड शुगर के स्तर में अचानक होने वाली वृद्धि को आसानी से रोका जा सकता है।

* हाई एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट :

आपको बता दे की कुट्टू के आटे में हाय एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, क्वेरसेटिन और अन्य फेनोलिक कंपाउंड सहित एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है और पुरानी बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी काफी हद तक काम हो जाता है।

* पाचन में करें सुधार :

कुट्टू का सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें हाई फाइबर कंटेंट पाया जाता है जो माल टाइप की प्रक्रिया को आसान बनाने का काम करता है इसके साथ ही यह एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। अगर आप भी पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुट्टू को शामिल करना चाहिए।

* दिल की सेहत के लिए फायदेमंद :

वर्तमान समय में देखा जाता है कि दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में दिल की सेहत का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी अपने दिल को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुट्टू को जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फैट की मात्रा कम होती है और यह मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है।

 170 total views,  2 views today

Spread the love