Health Care Tips: पेट साफ न होने की समस्या से रहते हैं परेशान तो अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे !

Health Care Tips: पेट साफ न होने की समस्या से रहते हैं परेशान तो अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि अधिकतर लोग बाद हज में या पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं यह समस्याएं किसी का भी पूरा दिन बिगाड़ कर रख देती है। अगर बाद हाजमी की समस्या रोजाना होने लगती है तो इससे आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। सुबह पेट साफ न होने की कई वजह हो सकती है इसमें शरीर में पानी की कमी और खाने का गलत समय, पूरी नींद न लेना और गलत खान-पान आदि शामिल है। इस समस्या की वजह से पीड़ित व्यक्ति को दिन भर गैस और एसिडिटी तथा पेट दर्द के साथ-साथ सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे ऐसे कुछ घरेलू उपाय जिनको अपना कर आप पेट साफ न होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते है इन उपायों के बारे में विस्तार से –

* दही :

दही का सेवन पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार सामने आया है की दही में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर होता है इसके साथ ही दही में पाया जाने वाला बैक्टीरिया माइक्रोबायोटा की संख्या में सुधार करता है। नियमित रूप से रोजाना दही का सेवन करने से डायरिया और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलने लगती है।

* सेब :

पेट की सफाई के लिए नियमित रूप से रोजाना एक सेब का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में पेक्टिन, पॉलीफेनॉल और फाइबर जैसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की सफाई में ममदद करते हैं. इसकी वजह से आंतो में पाए जाने वाला माइक्रोबायोटा ढंग से कार्य कर पता है। जिससे मल निकासी में आसानी होती है और आप फिट रह पाते हैं।

* गुनगुना पानी और नींबू :

नियमित रूप से रोजाना सुबह पेट साफ करने के लिए आप नींबू पानी का उपाय भी अपना सकते हैं यह बहुत फायदेमंद उपाय माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार बताया जाता है कि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं तो ये पानी आंतों में चिपके भोजन को अंश को तोड़ देता है, जिससे टॉयलेट करने पर पेट जल्दी से साफ हो जाता है।

 96 total views,  4 views today

Spread the love