• January 4, 2023

Health Care Tips: महिलाओं में Intermittent Fasting से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा !

Health Care Tips: महिलाओं में Intermittent Fasting से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा !

वर्तमान समय में इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका काफी ट्रेनिंग में है जिसका उपयोग वजन कम करने के लिए कारगर माना जाता है। इसमें पूरे दिन में लंबे समय तक भूखे रहने का नियम लागू होता है फास्टिंग के इस तरीके से लोगों को अपना वजन कम करने में मदद भी मिल रही है जिसकी वजह से यह लोकप्रिय भी बना हुआ है। साधारण लोग ही नहीं बल्कि इस तरीके को कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी अपने रूटीन में फॉलो कर रहे हैं। लेकिन एक रिसर्च में सामने आया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करने से महिलाओं के शरीर में एक चीज का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से महिलाओं में बढ़ने वाले इस खतरे के बारे में –

* महिलाओं को होता है इंटरमिटेंट फास्टिंग से नुकसान :

इंटरमीडिएट फास्टिंग से लोगों को भले ही अच्छे रिजल्ट मिलते हो लेकिन इसका रूटीन फॉलो करने से महिलाओं में इनफर्टिलिटी यानी मानव बन पाने का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध के अनुसार यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं मां बनना चाहती है अगर वह इंटरमीडिएट फास्टिंग के रूटीन को फॉलो करती है तो उन महिलाओं में मां बनने की संभावना सामान्य महिलाओं के मुकाबले 14 फ़ीसदी तक कम हो जाती है। इस तरह की फास्टिंग मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है लेकिन इससे पहले इसका विपरीत प्रभाव भी नजर आ सकता है।

* इन बातों का इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान रखे ध्यान :

1. यदि आप भी अपना वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करना चाहते हैं आप इसे ट्राई करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

2. इंटरमिटेंट फास्टिंग के रूटीन फॉलो करने वाले लोगों को लंबे समय तक भूखा रहना पड़ता है जिसकी वजह से हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी होने लगती है और चक्कर तथा सिर दर्द की समस्या होने लग सकती है यदि आपको चक्कर आने लगे तो इसे रेगुलर करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

3. इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान के बारे में जानते हुए भी आप इस रूटिंग को फॉलो करना चाहते हैं तो आप इस रूटीन के दौरान ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिए क्योंकि बॉडी के हाइड्रेट रहने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होने लगती है।

 238 total views,  2 views today

Spread the love