• April 22, 2023

Health Care Tips: हर चीज में करते है मेयोनीज का इस्तेमाल, नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान !

Health Care Tips: हर चीज में करते है मेयोनीज का इस्तेमाल, नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि लोग फास्ट फूड का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करते हैं पहले के समय में अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स या पराठे जैसी हेल्दी चीजें खाना पसंद करते थे लेकिन आजकल अधिकतर लोग इनकी जगह सैंडविच और पास्ता जैसी चीजों का सेवन करने लगे हैं ऐसा इसलिए कोई आज के समय में लोगों को यह चीजें खाना ज्यादा पसंद है लेकिन उनको पता नहीं है कि इन सभी चीजों में मेयोनीज का इस्तेमाल किया जाता है। मेयोनीज का क्रीमी टेक्सचर होता है। जो अधिकतर लोगों को काफी पसंद भी होता है लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं मेयोनीज का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से –

* ब्लड प्रेशर की समस्या :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मेयोनीज में ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है और इसकी वजह से इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा मेयोनीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

* दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक :

मेयोनीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से लोगों को दिल से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है और दिल से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है इसीलिए मेयोनीज का सेवन करने से बचना चाहिए।

* मोटापे की समस्या :

देखा जाता है कि आज के समय में अधिकतर लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए घंटों तक जिम में जाकर पैसे निभाते हैं लेकिन उसके बाद भी अगर बॉडी फिट नजर नहीं आती है तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है ऐसा इसलिए क्योंकि मेयोनीज खाने के शौकीन लोगों के लिए वजन घटाना मुश्किल होता है। क्योंकि मेयोनीज में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है ऐसे में अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

* उल्टी और सिर दर्द की समस्या :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मेयोनीज का सेवन करने से उल्टी और सिर दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है क्योंकि मेयोनीज को तैयार करने के लिए कई तरह के प्रिजरवेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसमें मौजूद एमएसजी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा कर कई बार सिर दर्द और कमजोरी तथा उल्टी जैसी समस्याओं का कारण भी बनता है।

 161 total views,  2 views today

Spread the love