Health Care Tips: डेंगू की समस्या से पीड़ित लोग भूल कर भी ना करें इन फूड्स का सेवन, प्लेटलेट्स हो सकती है कम !

Health Care Tips: डेंगू की समस्या से पीड़ित लोग भूल कर भी ना करें इन फूड्स का सेवन, प्लेटलेट्स हो सकती है कम !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में डेंगू का मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू एक जानलेवा बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के प्लेटलेट्स काउंट लगातार कम होने लगते हैं। डेंगू के लक्षण बुखार और सर दर्द तथा मांसपेशियों में ऐंठन के साथ-साथ कमजोरी आदि है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताने वाले हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से उसके प्लेटलेट्स तेजी से कम हो सकते हैं जिसकी वजह से उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। आइए जानते है इन फूड्स के बारे में विस्तार से –

* मसालेदार खाना :

आपको बता दे की मसालेदार भोजन पेट में जलन की समस्या का कारण बन सकता है और डेंगू के लक्षणों को और ज्यादा बढ़ा सकता है। मसालेदार भोजन की वजह से ब्लीडिंग भी बढ़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा मसालेदार खाना खाने से डेंगू से रिकवरी होने में भी आपको काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

* सैलिसिलेट से भरपूर फूड :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सैलिसिलेट एक प्रकार का कंपाउंड होता है जो खून को पतला कर सकता है। डेंगू की समस्या से पीड़ित लोगों को सैलिसिलेट से भरपूर चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए इन चीजों में खट्टे फल, टमाटर, अदरक, लहसुन, प्याज, अखरोट, एप्रिकॉट, ककड़ी, अंगूर और अनार आदि शामिल है। इसकी वजह से आपको डेंगू से ठीक होने में ज्यादा टाइम लग सकता है।

* नॉनवेज फूड :

डेंगू की समस्या से पीड़ित लोगों को नॉनवेज फूड का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि नॉनवेज फूड ज्यादा मसालेदार होता है जिसको पचाने में भी ज्यादा समय लगता है ऐसे में यह डेंगू की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। कितना ही नहीं नॉनवेज खाने से इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।

* कैफीन :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कैफीन वाले ड्रिंक का सेवन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है जो डेंगू के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। इतना ही नहीं डिहाइड्रेशन से प्लेटलेट्स की रिकवरी में भी समस्या आ सकती है। कैफीन के अलावा डेंगू की समस्या से पीड़ित लोगों को शराब का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि शराब का सेवन करने से भी प्लेटलेट्स कम हो सकती है।

 188 total views,  4 views today

Spread the love