• September 8, 2023

Health Care Tips: डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग इन चीजों का करें सेवन, कंट्रोल होगा हाई ब्लड शुगर लेवल !

Health Care Tips: डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग इन चीजों का करें सेवन, कंट्रोल होगा हाई ब्लड शुगर लेवल !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि डायबिटीज एक बहुत ही आम बीमारी बन चुकी है इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है डायबिटीज एक मेटाबॉलिक बीमारी है। इस बीमारी के होने का सबसे मुख्य कारण लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतें होती है डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसको खत्म नहीं किया जा सकता है इसको केवल खानपान के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। हेल्दी लाइफ़स्टाइल और नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ-साथ आयुर्वेद की जड़ी बूटियों का सेवन करके हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है आइए इसलिए के माध्यम से आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन करके आप हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते है –

* करेला :

आपको बता दें कि आयुर्वेद में लंबे समय से ही करेले को डायबिटीज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है आपको बता दें कि पॉलीपेप्टाइड-पी नामक इंसुलिन जैसा कंपाउंड पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है इसके अलावा करेला ग्लूकोज के उपयोग को बेहतर बनाने में भी कारगर होता है जिसकी वजह से यह डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

* गिलोय :

बता दें कि गिलोय भी डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है यह शरीर में ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करती है। गिलोय में एंटी इंफ्लामेशन गुण पाए जाते हैं। डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में गिलोय के पानी का सेवन शामिल कर सकते हैं।

* जामुन :

जामुन का सेवन भी डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि जामुन का हाइपो-ग्लेसेमिक इफेक्ट ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंथोसायनिन, एलाजिक एसिड और पॉलीफेनोल्स जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

* आंवला :

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि आयुर्वेद में आंवले को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है यह हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो पैनक्रिटीट फंक्शन को बेहतर करने में मदद करता है आंवला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है। बता दें कि यह दोनों ही चीजें डायबिटीज से जुड़ी होती है।

 82 total views,  2 views today

Spread the love